Tuesday, February 17, 2026

              मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीर जयंती की दी बधाई….

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 4 जून, संत कबीर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा कि संत कबीर का जीवन दर्शन सदैव प्रासंगिक है। संत कबीर ने दोहों के माध्यम से प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया। दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर भी कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा और परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का जनजीवन पर गहरा प्रभाव है। श्री बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें सत्य का रास्ता दिखाते रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मानिकपुर और अमेरी जलाशय के कार्यों के लिए 6.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा...

                              रायपुर : ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास...

                              Related Articles

                              Popular Categories