मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजगीत ’अरपा पैरी के धार ……….’ की काष्ठ कृति भेंट

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत दतान के सरपंच श्री वेद प्रकाश वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के राज गीत ’अरपा पैरी के धार……..’  की काष्ठ कृति भेंट की। 

            मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राजगीत की काष्ठ कृति राजधानी रायपुर निवासी हस्तशिल्प कलाकार श्री डागेश्वर वर्मा के द्वारा बनाई गई है। श्री वर्मा ने डॉ नरेंद्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत अरपा पैरी के धार को राजगीत का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राजगीत अरपा पैरी के धार में छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक वैभव अपने नैसर्गिक स्वरूप में प्रकट होता है। छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध से ओतप्रोत राजगीत में छत्तीसगढ़ की सुरम्य नदियों और पर्वतों के अनुपम भौगोलिक सौंदर्य और यहां के समृद्ध लोकजीवन को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। जिसे सुनकर हर छत्तीसगढ़िया गर्व अनुभव करता है। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू व कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू भी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories