Thursday, February 26, 2026

              मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 अप्रैल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे…

              • राज्य पुलिस अकादमी के दीक्षांत परेड समारोह में लेंगे हिस्सा

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 अप्रैल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे।

              निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल 18 अप्रैल से सुबह 8.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 8.50 बजे पुलिस अकादमी ग्राउण्ड हेलीपेड चन्दखुरी पहुंचेंगे और वहां नेताजी सुभाचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के परेड ग्राउण्ड में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे। यहां उप पुलिस अधीक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के बारहवें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक किया गया है।

              मुख्यमंत्री सुबह 10.35 बजे चन्दखुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10.45 बजे कृषि महाविद्यालय हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित नवम् दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

                              बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की...

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories