मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे…

              • प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह का होगा आयोजन
              • मंगलवार सुबह 9 बजे से दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन
              • मुख्यमंत्री पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल दिनांक 18 अप्रेल 2023, मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री परिसर में नव निर्मित बैरक का लोकार्पण भी करेंगे।

              प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें सत्र के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना : राशि से मनीषा संवार रही बेटी का भविष्य

                              ’बच्ची के पढ़ाई में भी कर रही उपयोग’रायपुर (BCC...

                              रायपुर : विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से स्वयं की अपने परिवार की जनगणना

                              नागरिकों से की डिजिटल भागीदारी की अपीलरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories