मुख्यमंत्री को पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होने का आमंत्रण…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांतीय महासचिव इंजीनियर श्री मनोज वर्मा के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में आगामी 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इंजीनियर श्री मनोज वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद विगत 4 वर्षों में पहली बार प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से विद्युत अभियंता सम्मिलित होंगे। कॉन्क्लेव में तकनीकी विषयों पर बौद्धिक चर्चा के साथ ही अभियंताओं के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव के आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया और कॉन्क्लेव के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ से श्री आर.क.े शर्मा, श्री आर.के. बंछोर, श्री विनय चंद्राकर सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories