मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह – स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 में शामिल होने मिला निमंत्रण…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह – स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 17 जनवरी की आयोजित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

            गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री विजय कुमार पाण्डेय की स्मृति में प्रति वर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रतिभा को पुरस्कृत करना है। इस समारोह में प्रदेश भर के कलाकार शामिल होते हैं। इस अवसर पर श्री जय प्रकाश पाण्डेय एवं श्री दीपक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

                          मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा...

                          Related Articles

                          Popular Categories