मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जताया आभार…

            • केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की 2485.79 करोड़ रूपए की राशि
            • समाज कल्याण योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण को मिलेगी मजबूती
            • 11 दिसम्बर को दी गई किश्त के बाद केन्द्र ने पुनः जारी की अतिरिक्त किश्त  

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा। गौरतलब है कि आगामी त्यौहारों और नये वर्ष को देखते हुए केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रूपए की किश्त जारी की गई है। यह किश्त केन्द्र द्वारा 11 दिसम्बर 2023 को जारी की गई किश्त के अतिरिक्त है। केन्द्र सरकार से मिली इस राशि से राज्य सरकार को समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।  


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories