मुख्यमंत्री साय ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 31 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान श्री रविशंकर शुक्ल जी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। पंडित रविशंकर शुक्ल लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories