मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और जशपुर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसम्बर को मध्य रात्रि के बाद रात 12.35 बजे रायगढ़ के कोसमनारा बाबा आश्रम तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित आश्रम के संक्षिप्त प्रवास पर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इसके बाद रायगढ़ से सवेरे 9.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सवेरे 10.15 बजे रायपुर आएंगे और दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

              मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.10 बजे रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.10 बजे जशपुर पहुंचेंगे और जैन मंदिर के पास दोपहर 2.20 बजे ‘‘सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर में अपरान्ह 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपरान्ह 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह‘‘ में शामिल होंगे। इसके बाद श्री साय शाम 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और शाम 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। श्री साय शाम 6.40 बजे जशपुर के पतराटोली पहुंचेंगे । मुख्यमंत्री श्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक पतराटोली-चरईटांड-महुआटोली-सलिहाटोली तक रोड शो तथा कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया एवं बंदरचुंवा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सलाखों के पीछे से सफलता की उड़ान

                              आजीवन कारावास बंदी विमल ने 12वीं प्रथम श्रेणी में...

                              रायपुर : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

                              5 हाईवा और 6 ट्रैक्टर पकड़े गए, अवैध परिवहनकर्ताओं...

                              रायपुर : लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका की...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 के तहत उलनार में समाधान शिविर आयोजित

                              योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories