कलेक्टर डॉ भुरे ने 10वीं-12वीं के प्रावीण्य सूची में शीर्ष में आने वाले बच्चों को किया सम्मानित….

        • कलेक्टर डॉ भूरे ने बच्चों और उनके पालकों को दी बधाई
        • राज्य के प्रवीण्य सूची में इस वर्ष जिले के 15 बच्चों ने बनाया स्थान

        रायपुर: कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में 10वीं-12वीं कक्षाओं में प्रावीण्य सूची में शीर्ष में आने वाले रायपुर जिले के बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों से बात की तथा पालकों और शिक्षकों को बधाई भी दिया।

        इस अवसर पर कलेक्टर डॉ भुरे ने 10वीं कक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले चित्राक्षी साहू, अनिग्धा महापत्रा, ऋषभ देवांगन, चांदनी पटेल और संस्थिता कोस्टा तथा 12वीं कक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में शीर्ष स्थान पाने वाले  न्यासा देवांगन, रेशम खत्री, झरना साहू, नेहा निषाद, दिव्या सुंवर, कुंदन बियानी, मुस्कान सिंह, आदित्य सोनी कृष्णा सेखेरिया और नंदिनी साहू को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को  उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।मेरिट में अपनी जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को लगन और कड़ी मेहनत के साथ आगे की पढ़ाई करने प्रेरित किया।

        इस वर्ष परीक्षा परिणामों में यह भी विशेष था कि राज्य की प्रावीण्य सूची में जिले के 15 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है जिनमे 10 वीं कक्षा के 05 बच्चे वहीं 12वीं कक्षा के 10 बच्चों ने अपना स्थान बनाया है।कलेक्टर ने सभी शीर्ष में आने वाले बच्चों और उनके परिवार जनों से चर्चा की और बच्चों को भविष्य में भी बेहतर तैयारी करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।



                Hot this week

                रायपुर : युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...

                रायपुर : विशेष लेख : बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह

                दंतेवाड़ा की जावंगा एजुकेशन सिटी से नीटक्रैक, आईआईटी-एनआईटी में...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप मामलों की समीक्षा के लिए समीक्षा प्राधिकरण गठित

                सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम चौरडिया नियुक्त किए गए समीक्षा प्राधिकरण...

                Related Articles

                Popular Categories