कोलंबो: श्रीलंका में प्रधानमंत्री को मित्र विभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया, यह गैर-नागरिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान, मोदी ने कहा- यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है

        कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के तीन दिन के दौरे पर हैं। यहां PM मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान मोदी ने भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर चर्चा की।

        मोदी ने कहा कि यह मछुआरों की आजीविका का मुद्दा है। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा करने और उनकी नावों को छोड़ने पर बात की है। हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में इंसानियत के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

        तमिल मुद्दे पर मोदी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि श्रीलंका सरकार तमिलों की उम्मीदों को पूरा करेगी और श्रीलंका के संविधान के तहत मिले पूरे अधिकारों को लागू करेगी।

        PM मोदी को मित्र विभूषण अवॉर्ड मिला

        पीएम मोदी को मित्र विभूषण से सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति दिसानायके। यह गैर-नागरिकों को दिया जाने वाला श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान है।

        पीएम मोदी को मित्र विभूषण से सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति दिसानायके। यह गैर-नागरिकों को दिया जाने वाला श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान है।

        इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मित्र विभूषण अवॉर्ड दिया। मित्र भूषण अवॉर्ड श्रीलंका का गैर-नागरिकों के लिए सर्वोच्च सम्मान है। इससे पहले फिलिस्तीन के नेता महबूब अब्बास और यासर अराफात को यह सम्मान मिल चुका है।

        मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है।

        PM मोदी ने कहा कहा कि राष्ट्रपति दिसानायके ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था और उनके पहला विदेशी मेहमान बनने का सौभाग्य मुझे मिला। यह हमारे विदेशी संबंधों की गहराई का प्रतीक है।



                Hot this week

                रायपुर : सरिया क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की हुई समीक्षा

                वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों...

                रायपुर : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

                कुल 5.50 लाख दीये होंगे प्रज्वलित, 11 प्रमुख स्थलों...

                रायपुर : दुर्ग में जलेंगे 6 लाख 71 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

                सेवा संकल्प अभियान का 17 सितंबर से शुभारंभ, पुरानी...

                रायपुर : वनांचल से उठी आत्मनिर्भरता की लौ

                PM सूर्यघर योजना से बिजली उपभोक्ता से 'ऊर्जादाता' बने...

                Related Articles

                Popular Categories