बिहार के डिप्टी CM के खिलाफ छत्तीसगढ़ में शिकायत: तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहा था, सर्व गुजराती समाज ने FIR की मांग की…

              रायपुर/धमतरी/ सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रीतेश गांधी के साथ जाकर समाज के लोगों ने कोतवालीे थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।

              बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस से शिकायत की गई है। तेजस्वी ने कहा था-गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनके इस बयान से सर्व गुजराती समाज भड़का हुआ है। समाज ने यादव के खिलाफ FIR की मांग की है।

              सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रीतेश गांधी ने बताया कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुजराती समाज पर अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी की है। इसके विरोध में हमने धमतरी एसपी के नाम कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य को ज्ञापन सौंपा है। हम चाहते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

              ये शिकायत समाज की ओर से की गई है। समाज का कहना है कि तेजस्वी के इस बयान से गुजरात के लोग भी आहत हुए हैं

              ये शिकायत समाज की ओर से की गई है। समाज का कहना है कि तेजस्वी के इस बयान से गुजरात के लोग भी आहत हुए हैं

              प्रीतेश ने कहा- तेजस्वी यादव ने मीडिया में जो बयान दिया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है। तेजस्वी यादव ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। ये ठीक नहीं है। तेजस्वी के इस बयान से गुजराती समाज के साथ-साथ गुजरात के लोग आहत हैं। सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश तेजस्वी यादव के इस बयान की घोर निंदा करता है।

              अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्रवाई करेंगे

              इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने कहा कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन ले लिया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्रवाई की जांएगी।

              तेजस्वी यादव ने 21 मार्च को यह बयान दिया था। जिसके बाद से यह विवाद खड़ा हुआ है।

              तेजस्वी यादव ने 21 मार्च को यह बयान दिया था। जिसके बाद से यह विवाद खड़ा हुआ है।

              अब जानिए तेजस्वी यादव ने क्या कहा था…
              सीबीआई के छापे से नाराज तेजस्वी यादव लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। छापों को लेकर तेजस्वी यादव केंद्र सरकार को दोषी मानते हैं। लिहाजा वो बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस देश में दो ठग हैं। आज के देश के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। जांच एजेंसियों को उनसे डील करते वक्त ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories