छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान…. अजय तिर्की बोले- बृहस्पत सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ा, कहा- पूर्व विधायक ने रामानुजगंज विधानसभा में हराने का काम किया; पार्टी से बाहर करें

          बलरामपुर/सरगुजा: रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ बयान को लेकर डॉ. अजय तिर्की ने बृहस्पत सिंह को कांग्रेस से बर्खास्त करने की मांग कर दी है। डॉ. तिर्की ने कहा कि पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। बृहस्पत सिंह ने चुनाव में रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस का काम करने वालों को धमाया।

          विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें हारने के बाद कांग्रेस में घमासान की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस ने रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह की टिकट काटकर अंबिकापुर से दो बार के महापौर डा.अजय तिर्की को प्रत्याशी बनाया।

          संभाग की सभी 14 सीटें हराने का आरोप

          बृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को रायपुर में बयान जारी कर डिप्टी सीएम पर भाजपा से सांठगांठ कर संभाग की सभी 14 सीटें हराने का आरोप लगा दिया। वहीं उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

          डा. तिर्की बोले-पार्टी से बाहर करें

          डॉ अजय तिर्की ने कहा कि बृहस्पत सिंह चुनाव से पहले एवं चुनाव के बाद भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहे। पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया,परंतु इसके बाद भी टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी शैलजा कुमारी और टीएस सिंहदेव को लेकर जो वक्तव्य जारी किया,वह घोर निंदनीय है। कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने वाले लोगों को डराया धमकाया गया।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories