कोरबा में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

          कोरबा (BCC NEWS 24): खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवां रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत कोरबा जिले में आवश्यक वस्तुओं, विशिष्ट केरोसिन तथा डीज़ल/पेट्रोल के सुचारु वितरण और परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों, सुझावों तथा आवश्यक जानकारी का संकलन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नियंत्रण कक्ष के प्रभावी संचालन हेतु जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें श्रीमती उर्मिला गुप्ता, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 7869990067), श्री पारस सोनी, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 9479045059), श्री रवि कुमार यादव, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 8319129386), श्री सुरेश लांजी, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 7723954059), श्री नवीन तिवारी, सहायक प्रबंधक (मोबाइल 7879818309) तथा श्री पंकज कुमार अग्रवाल, लिपिक दैनिक वेतनभोगी, खाद्य शाखा कोरबा (मोबाइल 8319363959) शामिल हैं। ये सभी अधिकारी समय-समय पर नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहकर प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं को संबोधित करेंगे। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9691901259 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक खाद्य आपूर्ति से संबंधित समस्या, सुझाव या आवश्यक जानकारी दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का संकलन कर उन्हें संबंधित अधिकारी तक तत्काल प्रेषित किया जाएगा और कार्रवाई की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को भेजी जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।



                    Hot this week

                    KORBA : दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण

                    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                    KORBA : आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबल

                    डीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’...

                    कोरबा : BALCO ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): दांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                    Related Articles

                    Popular Categories