स्कूटी पर कपल का रोमांस… बॉयफ्रैंड ने गर्लफ्रैंड को लगाया गले, दोस्त चला रहा था गाड़ी, 12 हजार 500 का फाइन ठोका रायपुर पुलिस ने

              RAIPUR: रायपुर के एक कपल को सड़क पर रोमांस करना भारी पड़ गया। ये जोड़ा चलती गाड़ी में एक दूसरे को गले लगाए घूम रहा था। स्कूटी में इनका एक और दोस्त भी सवार था जो गाड़ी को चला रहा था। पीछे गर्लफ्रैंड बॉयफ्रैंड साथ मिलकर बैठे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर रायपुर की ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दी।

              इस तरह स्कूटी पर बैठे थे।

              इस तरह स्कूटी पर बैठे थे।

              इस वीडियो को मिलते ही पुलिस हरकत में आई। गाड़ी के नंबर के आधार पर युवकों का पता लगाया गया। इसके बाद इन्हें ट्रैफिक थाने बुलाकर पुलिस ने भारी-भरकम जुर्माना ठोका। इनके परिजनों को भी पुलिस ने इनकी हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद इनका एक वीडियो बनाय गया, इसमें ये दोनों युवक कह रहे हैं कि हमने जो हरकत की वैसी गलती न करें, ये सड़क पर जानलेवा साबित हो सकता है।

              पुलिस ने ठोका साढ़े 12 हजार का जुर्माना।

              पुलिस ने ठोका साढ़े 12 हजार का जुर्माना।

              मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
              रायपुर ट्रैफिक पुलिस के DSP गुरजीत सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन में सवार एक महिला सहित तीन व्यक्ति, अशोभनीय तरीके से सवार होकर सार्वजनिक सड़क पर जा रहे थे, जिसका विडियो सोशल मीडिया मंे प्रसारित हुआ था। इनपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 12,500/- रूपये का जुर्माना किया गया।

              SSP ने दिए हैं अभियान चलाने के निर्देश
              रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई करने और अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पिछले 2 दिनों से मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट बाइक्स पर भी कार्रवाई की गई। 265 से अधिक बुलेट वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

              रायपुर के फर्जी डॉन भी गिरफ्तार
              इंस्टाग्राम पर कभी अतरंगी हेयर स्टाइल्स लुक वाले आपराधिक किस्म के युवा रील्स बनाकर खुद को डॉन, माफिया बताना चाह रहे थे। ये शौक इन्हें थाने ले गया वहां पुलिस ने इनकी हेकड़ी निकाली। सोशल मीडिया पर बदमाशों के अंदाज में वीडियो अपलोड करने वाले इन लड़कों ने फिर एक और वीडियो बनाकर माफी मांगी है। और कहते दिख रहे हैं कि, ऐसी इंस्टाग्राम प्रोफाइल कोई भी न बनाएं। बीते तीन दिनों में रायपुर की पुलिस ने ऐसे ही 10 लड़कों पर कार्रवाई की है। कुछ नाबालिगों को उनके पैरेंट्स के साथ समझाकर छोड़ा गया कुछ युवकों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories