26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर होगा साहसी बच्चों का सम्मान…

              • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की अनूठी पहल
              • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में पहुंना में होगा कार्यक्रम

              रायपुर: छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी बीते वर्ष की तरह इस साल भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुना में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की पहल पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में राज्य के चयनित चार साहसी बालकों को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने बताया कि वीरबाल दिवस का 26 दिसंबर को आयोजन किए जाने को लेकर सोसायटी बीते कई वर्षों से प्रयासरत थी। इस सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किए जाने का आग्रह किया था।

              छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की पहल और 26 दिसम्बर को वीर बालक दिवस मनाए जाने के उनके प्रयासों का ही यह परिणाम है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषणा की थी, कि सिखों के 10 वें गुरु गोविंद सिंग जी के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली...

                              रायपुर : पचौली की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

                              छत्तीसगढ़ में सुगंधित औषधीय फसल से खुल रहे समृद्धि...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की ‘लाल माटी’ पर खिंची विकास की नई रेखा

                              एनएच-130डी बना उम्मीदों का नया सवेरा​रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories