मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बस्तर जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पत्रकारों के हित में लागू कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान बस्तर जिला पत्रकार संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बस्तर जिला पत्रकार संघ श्री सुरेश रावल तथा अन्य पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र महापात्र, श्री संतोष वर्मा, श्री नवीन गुप्ता, श्री रितेश पांडेय, श्री अशोक नायडू, श्री संजीव पचौरी, श्री केशव शाल्होत्रा, श्री श्रीनिवास रथ, श्री बादशाह खान उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

                              मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

                              रायपुर : होली पर 4 और 5 मार्च को जनजातीय संग्रहालय रहेगा बंद

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-24...

                              Related Articles

                              Popular Categories