मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए उन्हेें धन्यवाद दिया। पदाधिकारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

              बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव श्री देवाशीष घोष ने बताया की 15 अप्रैल को एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में फिल्म निर्माता और निर्देशक श्री अनुराग बासु, सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और शांति निकेतन के प्रोफेसर श्री प्रणव कुमार चटोपाध्याय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री पारथो साहा एवं श्री रजत सरकार मौजूद थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज

                              स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर...

                              रायपुर : 14 सितंबर से सुर, ताल और घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा 41 वें चक्रधर समारोह का मंच

                              स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को मिलेगा मंचरामलीला...

                              रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर से अब ‘योग युक्त बस्तर’ की ओर बढ़ेगा अभियान

                              योग को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, बच्चों, युवाओं,...

                              रायपुर : सौर सुजला योजना से किसान सुखनाथ सिंह की खेती को मिली नई दिशा

                              सौर सिंचाई सुविधा से बढ़ा उत्पादन, सब्जी खेती से...

                              Related Articles

                              Popular Categories