Cricket News: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर

            बेंगलुरु: बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रद्द हो गया है। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। भारत 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सका। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2022 में 5 मैचों की सीरीज 2-2 ड्रॉ कराई थी।

            बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से 6:30 बजे होने वाला टॉस ढाई घंटे लेट 9 बजे हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 9-9 ओवर का किया गया।

            भारत ने शनिवार को 7.4 ओवर बल्लेबाजी की। टीम ने 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। ईशान किशन ने 10 बॉल पर 30 रन बनाए। नमन धीर 6 बॉल 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

            भारत-वेस्टइंडीज ने ट्रॉफी शेयर की

            भारत और वेस्टइंडीज ने ट्रॉफी शेयर की। टीम अब न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश जाएगी।

            श्रेयस बोले- दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग होता

            भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगर टीम ने दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी की होती, तो सीरीज का नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने वेस्टइंडीज को श्रेय देते हुए कहा कि टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की। शाई होप ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। अय्यर ने वेस्टइंडीज की हार के बाद वापसी करने की क्षमता की भी तारीफ की।


                          Hot this week

                          धमतरी : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल

                          पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को...

                          Related Articles

                          Popular Categories