Monday, February 16, 2026

              कोरबा की सरजमीं पर मुफ़्ती सलमान अजहरी साहब को सुनने उमडा जन सैलाब

              कोरबा (BCC NEWS 24): पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देश के नामचीन धर्मगुरु मुफ़्ती सलमान अजहरी साहब का एक रोज़ा अजीमुसान जलसा – जलसए सिरातून्नबी का आयोजन कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपेन थिएटर मे सम्पन्न हुआ जिसमे मुफ़्ती सलमान अजहरी साहब को सुनने उनकी एक झलक पाने के लिए कोरबा के मुसलमान उमड़ पड़े. मुफ़्ती मो सलमान अजहरी साहब अपने पूर्व निर्धारित समय से कोरबा पहुंचे और घंटाघर चौक स्थित ओपेन थिएटर मे विशाल जनसमूह को दिनी मालूमातों से सराबोर किया , हजारों की तादाद मे मौजूद मुसलमान मर्द औरतों के नारों से गूंज उठा सभी और एक ही नारा था लबैक लबैक लबैक या रसूललाह, दौराने तकरीर मुफ़्ती साहब ने जन समूह को दीन पर चलने की और देश मे अमन चैन कायम करने की नसीहत दी.

              कोरबा मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग एवं सचिव मोहसिन मेमन ने जलसे की कामयाबी के लिए तमाम सरपंरस्तो पदाधिकारियों एवं शहर के सम्मानीय लोगो का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की कोरबा की सरजमीं पर नमची हस्ती मुफ़्ती मो सलमान अजहरी का आना गौरव का विषय है और सार गर्भित तकरीर से हम सब मुन्नावर हुए. कार्यक्रम मे लूतरा शरीफ इंतजामिया कमेटी के ओहदेदारों ने कमेटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन मुफ़्ती साहब के हाथो कराया | कार्यक्रम के कब्ल मरकजी सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी मक़बूल ख़ान साहब मेमन जमात के अध्यक्ष  हाजी अमीन शेखानी साहब , मो रफीक मेमन , आरिफ़ ख़ान साहब ,अहसान ख़ान साहब ,नौशाद ख़ान , मो. शाहिद , बरकत ख़ान , महबूब ख़ान साहब एवम् अन्य पदाधिकारियों ने मुफ़्ती साहब का गर्म जोशी से स्वागत किया. जलसे को कामयाब बनाने मे मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग, सचिव मोहसिन मेमन सहित पूरी कमेटी के नौजवानो का  योगदान सराहनीय रहा. 


                              Hot this week

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              BIG NEWS: जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, आईडी कार्ड दिखाने को कहा

                              बर्लिन: जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान...

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              Related Articles

                              Popular Categories