Tuesday, February 10, 2026

            महिला सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला… गंभीर रूप से घायल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने नाबालिग बेटी पर डाली थी बुरी नजर, इसी को लेकर था विवाद

            जांजगीर-चांपा: जिले के नगर पालिका अकलतरा के अंधियारीपाठ के मिडिल स्कूल में सफाईकर्मी पूर्णिमा देवांगन पर कांग्रेस कार्यकर्ता विजय यादव ने चाकू से हमला कर दिया। इससे सफाईकर्मी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के अनुसार, बुधवार को मिडिल स्कूल अंधियारीपाठ में सफाई कर्मी के पद पर काम करने वाली पूर्णिमा देवांगन (35 साल) स्कूल में काम करने के लिए पहुंची हुई थी, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता विजय यादव उसके पास गया और विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और विजय ने अपने पास रखे चाकू से महिला पर 4 बार हमला कर दिया। इससे पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

            सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज बिलासपुर में जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

            कांग्रेस कार्यकर्ता ने महिला सफाईकर्मी पर किया जानलेवा हमला।

            कांग्रेस कार्यकर्ता ने महिला सफाईकर्मी पर किया जानलेवा हमला।

            ये है पूरा मामला

            अकलतरा पुलिस ने बताया कि महिला पूर्णिमा के पति मनहरण देवांगन की 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसका प्रेम संबंध आरोपी विजय यादव के साथ हो गया। महिला की एक नाबालिग बेटी भी है। पूर्णिमा और विजय एक घर में रहने लगे। इसी बीच आरोपी ने 4 महीने पहले महिला की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाने में केस दर्ज करा दिया।

            महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर ले जाया गया।

            महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर ले जाया गया।

            अकलतरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। लगभग 20 दिन पहले भी आरोपी विजय यादव ने महिला की सास के साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा था। इस बीच बुधवार को आरोपी विजय यादव स्कूल पहुंचा और वहां सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रही पूर्णिमा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

            घायल महिला को बिलासपुर रेफर किया गया।

            घायल महिला को बिलासपुर रेफर किया गया।

            नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि युवक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता ने गरीब महिला जो स्कूल में काम करती है, उसके ऊपर चाकू से हमला कर घायल किया है। उस महिला की हालत गंभीर है। इससे पहले भी आरोपी ने उसके परिवार वालों को प्रताड़ित किया है, लेकिन पुलिस अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।

            अकलतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में हुई घटना।

            अकलतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में हुई घटना।

            नारायण चंदेल ने कहा कि बिलासपुर में भी युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने गरीब किसान के खेत को हड़पने की कोशिश की और उसे धमकी दी, लेकिन उसमें भी पुलिस ने उस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के राज में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अकलतरा के शास्त्री चौक पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में समूह की महिला, बीजेपी महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।


                          Hot this week

                          कोरबा में गूंजी शहनाई, जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

                          मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला...

                          रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को मिला शैक्षणिक भ्रमण का अवसर

                          ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत मिसमा और सामसट्टी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories