Friday, February 13, 2026

              रायपुर की जानलेवा मिनी कूपर, एक की मौत… युवक को कुचला, दो हिस्सों में बंटा शरीर, फिर फुटपाथ की रेलिंग तोड़ घुस गई कार

              RAIPUR: रायपुर में आज सुबह तेज रफ्तार से आ रही मिनी कूपर कार ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौते पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा गाड़ी पहले एक ऑटो से टकराई, इसके बाद युवक को कुचलकर फुटपाथ की रेलिंग तोड़कर झाड़ियों में जा घुसी। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट के आस-पास हुआ है।

              ये हादसा भाटागांव बस स्टैंड के पास हुआ। रावणभाटा मैदान के किनारे एक सड़क भीतर बस स्टैंड को जाती है, यही हादसा हुआ। करीब 150 की स्पीड से आई ग्रे कलर वाली मिनी कूपर कार ने पहले ऑटो को ठोका,टक्कर इतनी भयावह रही कि ऑटो के सामने के हिस्से में अब कुछ बचा ही नहीं है। ऑटो चालक को चोट आने की बात सामने आई है। इसके बाद सड़क के किनारे आ रहे एक बस यात्री को कार ने बुरी तरह से कुचला, युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

              इस गाड़ी की वजह से गई एक युवक की जान।

              इस गाड़ी की वजह से गई एक युवक की जान।

              शुभ डायमंड के बैद परिवार का है कार चालक

              कार चालक की हुई शिनाख्ति सिद्धार्थ बैद निवासी सदर बाजार के रूप में हुई है। वो नशे में था और गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। सदर बाजार स्थित शुभ डायमंड नामक प्रतिष्ठान के मालिक बैद परिवार का है युवक। पिछले दिनों अर्जित सिंह नाइट के आयोजन में पार्टनर भी था।

              पास ही बिजली सबस्टेशन होने की वजह से सड़क के किनारे लोहे की बाउंड्री है। इस जाली तो तोड़ते हुए गाड़ी भीतर झाड़ियों में जा घुसी। इस लग्जरी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हाे चुका है। कार पूरी तरह से टूट-फूट चुकी है।

              कार की टक्कर से ऑटो के सामने का हिस्सा बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, चालक घायल है।

              कार की टक्कर से ऑटो के सामने का हिस्सा बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, चालक घायल है।

              कार के ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आ रही है। टिकरापारा थाने की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

              कार सड़क से जाकर झाडियों में फंसी।

              कार सड़क से जाकर झाडियों में फंसी।


                              Hot this week

                              रायपुर : हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

                              सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर...

                              रायपुर : 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के क्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories