रायपुर में टेक्नीकल इंजीनियर की मौत… बुलेट सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, पहियों के नीचे आ गया शरीर

              RAIPUR: रायपुर में शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। यह हादसा तेलीबांधा थाना इलाके में हुआ। बुलेट पर सवार युवक अवंती विहार की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को टक्कर मारी। बाइक से गिरे युवक का शरीर पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पेट के निचले हिस्से का भाग बुरी तरह से कुचला जा चुका था। सड़क पर मृतक के शरीर के अंग पड़े थे।

              मौके पर ही इंजीनियर की मौत हो गई।

              मौके पर ही इंजीनियर की मौत हो गई।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह 7-7.15 के बीच हुआ। हादसे में मारे गए युवक का नाम सुमीत लाटा बताया गया है। ये महिंद्र फाइनेंस में बतौर टेक्नीकल इंजीनियर काम कर रहा था। सुमीत लाटा का एक्सीडेंट महासमुंद बेरियर के आगे मेन रोड पर हुआ। महाराष्ट्र के नंबर एमएच 46/बी बी/5929 वाले कंटेनर ने इसे टाटीबंध की ओर से आकर पीछे से ठोकर मारी थी।

              अपने मैनेजर से मिलने जा रहा था सुमित
              अवंति विहार इलाके में रहने वाला सुमित अपने एरिया मैनेजर मणिकांत चर्तुवेदी से मिलने जा रहा था। सुबह करीब 7 बजे उसकी बात मैनेजर से हुई। मणिकांत ने अपनी बुलेट बाइक सुमित को चलाने के लिए दी थी। वो उसी से रवाना हुआ। जब काफी देर तक वो मणिकांत के घर नहीं पहुंचा तो उसने सुमित के नंबर पर कॉल किया। तब तक हादसा हो चुका था। फोन पुलिसकर्मियों से रिसीव किया और हादसे की जानकारी दी। अब पोस्टमार्टम करवाकर सुमित का शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।

              जिस ट्रक की वजह से सुमित की मौत हुई, उसके ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा है।

              जिस ट्रक की वजह से सुमित की मौत हुई, उसके ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा है।

              इस मामले में पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर रामचंद यादव को पकड़ा है। रामचंद्र हरखपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक रामचंद यादव पर वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने की वजह से गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात फिल्मकार...

                              KORBA : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

                              स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता...

                              KORBA : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

                              सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि...

                              रायपुर : CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त

                              सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को पलटारायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories