दिल्ली: रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत, 14 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, NDRF की टीम मौके पर

        नई दिल्ली: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 22 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए थे।

        अब तक 14 लोगों को रेस्क्यू कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मौके पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

        डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि देर रात करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।

        दरअसल, शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई।

        हादसे की 4 फोटो देखें…

        इमारत गिरते ही आस-पास धूल का गुब्बार बन गया, CCTV में समय शुक्रवार 2.39 का है।

        इमारत गिरते ही आस-पास धूल का गुब्बार बन गया, CCTV में समय शुक्रवार 2.39 का है।

        घटना के बाद NDRF के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो अभी जारी है।

        घटना के बाद NDRF के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो अभी जारी है।

        बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपना सामान रात को ही दूसरी जगह शिफ्ट करने लगे।

        बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपना सामान रात को ही दूसरी जगह शिफ्ट करने लगे।

        दबे लोगों को खोजने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

        दबे लोगों को खोजने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

        इसी बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिरा है।

        इसी बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिरा है।

        स्थानीय विधायक बोले- हादसा MCD की लापरवाही का नतीजा

        डिप्टी स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर कहा कि यह हादसा MCD की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस इमारत को खतरनाक बताया था और LG व MCD को आगाह भी किया था। बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद में कई अवैध और जर्जर इमारतें हैं, और बिजली कंपनियां गरीबों को कनेक्शन नहीं देतीं। मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

        पिछले हफ्ते भी हुआ था ऐसा ही हादसा

        इससे 11 अप्रैल को दिल्ली के मधु विहार में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई थी। यह घटना मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

        पूर्वी दिल्ली के ADC विनीत कुमार ने बताया था, “हमें शाम करीब 7 बजे एक PCR कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर हमने पाया कि एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत की दीवार धूल भरी आंधी के दौरान गिर गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।”



                Hot this week

                कोरबा: डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्री-स्टेक सत्यापन समय-सीमा में पूरा करें- कलेक्टर

                मैनुअल गिरदावरी नहीं होगी, पॉलीगॉन ऐप से कराएं प्रविष्टिकोरबा...

                कोरबा: कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

                कटघोरा-अंबिकापुर एनएच घाट क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और पर्याप्त...

                Related Articles

                Popular Categories