दिल्ली: ज्वाला जी मंदिर में पुजारी की पत्नी की हत्या, गंडासे से हमला कर फरार हुआ आरोपी

              दिल्ली: नसरोवर पार्क स्थित ज्वाला जी मंदिर में रविवार को पुजारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान कुसुम शर्मा के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपी ने पूजा कुसुम पर गंडासे से कई वार किए और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, एक अन्य महिला घायल हो गई।

              पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच चल रही है। मंदिर के पुजारी ने एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंदिर को लेकर उस परिवार से रंजिश चल रही थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : पेण्ड्रीडीह चौक-नेहरू चौक मार्ग के लिए निविदा को मंजूरी

                              40.39 करोड़ से 15.32 किमी लंबाई का होगा मजबूतीकरणरायपुर...

                              रायपुर : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी

                              पुनर्वास नीति से मिला सम्मानजनक जीवन का नया अवसर,...

                              Related Articles

                              Popular Categories