एनटीपीसी सीपत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय बिलासपुर यातायात नियंत्रण हेतु प्लास्टिक स्टापर का वितरण…

              बिलासपुर/सीपत: एनटीपीसी सीपत द्वारा दिनांक 08 अप्रैल 2023 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय बिलासपुर को 20 नग प्लास्टिक स्टापर प्रदान किये गये। हाल के दिनों में यातायात का दबाव सड़कों पर बढ़ता ही जा रहा है जिसके नियंत्रण के लिए श्री राहुल कुमार साहू डीएसपी यातायात को एनटीपीसी सीपत द्वारा 20 नग प्लास्टिक स्टापर प्रदान किये गये। जिसकी सहायता से चौक चौराहों में यातायात को सुव्यवस्थित किया जा सके। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के कर्मचारिगण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय बिलासपुर के अधिकारी गण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : हुंडिका (हुड़िका) जलाशय विस्तार कार्य हेतु 16.49 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले...

                              Related Articles

                              Popular Categories