संभाग आयुक्त डॉ अलंग ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण…

              • स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के पंजी संधारण और विभागीय कामकाज की ली जानकारी
              • संभागायुक्त ने नवीन नजूल सर्वे शीट का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

              कोरिया: सरगुजा संभागायुक्त डॉ संजय अलंग के आज कोरिया जिला प्रवास के दौरान उन्होंने एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय निरीक्षण कर स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के संधारण और विभागीय कामकाज की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन भी मौजूद रहे।

              आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण शाखा एवं स्थापना में संधारित पंजियां, सेवा पुस्तिकाओं की अपडेशन की जानकारी, देवगुड़ी निर्माण, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आदि पर विस्तृत जानकारी ली। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सीएमएचओ कार्यालय में भी स्थापना एवं कार्यालयीन शाखाओं की संधारित पंजीयों का अवलोकन कर जानकारी ली। उन्होंने समस्त कार्यालय प्रभारी अधिकारियों को भंडार पंजी के उचित संधारण और भंडार के भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

              संभागायुक्त ने नवीन नजूल सर्वे शीट का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – शहरी क्षेत्र बैकुंठपुर के अंतर्गत विभिन्न मोहल्लों के जीर्ण-शीर्ण नक्शों के पुनः नवीन नक्शे तैयार करने हेतु सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसमें तैयार किए जा चुके क्षेत्र के नवीन नजूल सर्वे शीट का संभागायुक्त डॉ अलंग ने अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। शेष मोहल्लों का नवीन नक्शा शीट तैयार किए जाने हेतु सर्वेक्षण जारी है। इस अवसर पर एसडीएम बैकुंठपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : चिरायु योजना ने बदली मासूम की दुनिया, अब सुन पा रहा है अपनों की आवाज

                              मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम...

                              Related Articles

                              Popular Categories