जिला सेनानी के पद के लिए दस्तावेज जांच 5 जून को…

              रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा अयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021 के माध्यम से जिला सेनानी (नगर सेना) के पद पर चयनित अभ्यर्थी के अभिलेखों की जांच 5 जून को मंत्रालय महानदी भवन में की जाएगी।

              जेल विभाग के अवर सचिव से मिली जानकारी अनुसार जिला सेनानी के पद पर चयनित आशीष कुमार को 5 जून 2023 को दोपहर 12 बजे मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर में अभिलेखों की प्रमाणित प्रति (दो प्रतियों में) सहित कार्यालीन समय में उपस्थित होने का कहा है। साथ ही उनके विरूद्ध किसी भी थाने या न्यायालय में अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं होने संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करने और उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा अनुशंसित जाति सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने कहा गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories