Monday, February 2, 2026

            युवक को 20 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बची जान… युवती के साथ नशे में धुत था कार सवार, भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

            BILASPUR: बिलासपुर में तेज रफ्तार कार एक युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई। हालांकि, इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया और उसे खरोच तक नहीं लगी। इस घटना के बाद गुस्साए युवकों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

            कार की ठोकर के बाद गिरकर घसीटने से युवक के कपड़े फट गए, पर चोंट नहीं लगी।

            कार की ठोकर के बाद गिरकर घसीटने से युवक के कपड़े फट गए, पर चोंट नहीं लगी।

            मंगलवार की रात एक युवक नशे में तेज रफ्तार कार चला रहा था। कार में युवती भी सवार थी। दोनों शिव टॉकीज की तरफ से पुराना बस स्टैंड तरफ आ रहे थे। तभी चौक पर कार ने पैदल चल रहे युवक को ठोकर मार दी, जिससे वो नीचे गिर गया और करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा।

            खंभे से टकराकर रुकी कार, नीचे फंसे युवक को निकालती भीड़ और पुलिस।

            खंभे से टकराकर रुकी कार, नीचे फंसे युवक को निकालती भीड़ और पुलिस।

            खंभे से टकरा कर रूकी कार, युवक को नहीं लगी चोट
            इस घटना में युवक कार के नीचे आकर घसीटता रहा और नीचे फंस गया। इस बीच गाड़ी खंभे से टकरा कर रूक गई। इस घटना को देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी सहम गए। युवकों की भीड़ ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला। हैरानी की बात है कि इस हादसे में युवक को खरोंच तक नहीं लगी।

            इस हादसे के बाद भीड़ ने कार चला रहे युवक की जमकर पिटाई की।

            इस हादसे के बाद भीड़ ने कार चला रहे युवक की जमकर पिटाई की।

            भीड़ ने की चालक की जमकर पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले
            इस घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने कार सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी और उसके साथ बैठी युवती को पकड़ लिया और थाने ले गई। कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


                          Hot this week

                          KORBA : किफायती जन आवास नियम-2025 : अब कृषि भूमि पर भी वैध कॉलोनी विकास संभव

                          छोटे भू-स्वामियों को पहली बार योजनाबद्ध कॉलोनी विकसित करने...

                          रायपुर : राजिम छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक – राज्यपाल डेका

                          राजिम कुंभ कल्प मेला का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन...

                          KORBA : पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 10 फरवरी तक आमंत्रित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories