DURG NEWS : बहन को भगाने वाले युवक की जमकर पिटाई, सिर फूटा, हाथ पैर में आई चोट, चार गिरफ्तार; नाराज भाइयों ने की थी धुनाई

        DURG: दुर्ग में बहन को भगाकर ले जाने लगे वाले एक युवक की भाइयों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर फूट गया और हाथ पैर में भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपी चार भाइयों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 427 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

        जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी को पुरेना निवासी प्रार्थी सुरेश कुमार राउत (29) रात 8 बजे मोहल्ले में घूम रहा था। तभी मोहल्ले के ही संदीप पात्रो, उत्तम पात्रो, सुमित पात्रो, सुजित पात्रो ने गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई कर दी। लोहे के एंगल से पिटाई के चलते सुरेश के सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही आरोपियों ने सुरेश का मोबाइल भी तोड़ दिया।

        बहन को भगा ले जाने से नाराज भाइयों ने किया हमला

        जीआरपी थानेदार आर के बोरझा ने बताया कि आरोपियों की बहन को प्रार्थी सुरेश पूर्व में भगा ले गया था, जो वापस भी आ गई थी। प्रार्थी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। बहन को भगा ले जाने से नाराज चारो भाई उससे रंजिश रखते थे और गुरुवार रात मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित का उपचार जारी है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories