दुर्ग पुलिस ने लाखों की ब्राउन शुगर की जब्त… छोटू राइट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

            DURG: छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छोटू राइट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर सहित तीन आरोपियों को ब्राउन शुगर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 लाख रुपए से अधिक कीमत की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की गई है। एक आरोपी मौके से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

            दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि दुर्ग एसपी ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी की पताशाजी के दौरान उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी कि विजय नगर बैंक कालोनी निवासी लाला साहू अपने साथियों के साथ मिलकर पीटर के खंडहरनुमा मकान के सामने अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खंडहरनुमा मकान के पास से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर थाने लाई। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम लालाराम साहू (27 वर्ष) निवासी विजय नगर दुर्ग, नितिश पाण्डेय उर्फ छोटू राइट (22 वर्ष) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग और शंकर उर्फ चिंटू नागवंशी (29 वर्ष) निवासी ग्रीन चौक पताया। इन लोगों के साथ एक आरोपी बुच्ची उर्फ डोमेन्द्र भी था, जो मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

            जब्त की गई ब्राउन शुगर

            जब्त की गई ब्राउन शुगर

            अलग-अलग बंडलों में छिपाकर रखे थे ब्राउन शुगर
            पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी काफी लंबे समय से इस काम में लिप्त हैं। जब घेराबंदी करके उन्हें पकड़ा गया तो उन लोगों ने अलग-अलग करके 14 बंडल में ब्राउन शुगर छिपाकर रखा था। तलाशी लेने पर उनके पास से 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की गई है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए से अधिक है। इस कार्रवाई में मोहननगर टीआई विपिन रंगारी, सउनि राघवेन्द्र सिंह, सायबर सेल से प्र. आर. चंद्रशेखर बंजीर एवं दुर्ग सिविल टीम से आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, गौर सिंह, कमलेश यादव, थॉमसन पीटर, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, मनोज कुमार शामिल थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : सड़क-पुलों की गुणवत्ता से लेकर नई निर्माण तकनीकों तक इंजीनियरों के लिए विशेष प्रशिक्षण

                          लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण कार्यशाला...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

                          खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरणखेती से...

                          Related Articles

                          Popular Categories