म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले आये तीन भूकंप, अब तक 1000 लोगों की मौत, 2400 से ज्यादा लोग घायल

              बैंकॉक की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बीच बना कनेक्टिंग ब्रिज भूकंप के झटके से टूट गया।

              नेपीदा: म्यांमार में शनिवार दोपहर 3:30 बजे फिर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। इस तरह 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले तीन भूकंप आ चुके हैं।

              शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में भारी तबाही हुई है। मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए थे।

              रॉयटर्स के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार ने कहा है कि मरने वालों का आंकड़ा 1,002 हो चुका है, जबकि 2400 से ज्यादा लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिर गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हुई है।

              म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।

              म्यांमार के नेपीदा में एक इमारत ढहने से एक मां और उसका बच्चा मलबे में दब गए थे। उन्हें कुछ घंटों बाद रेस्क्यू किया गया।

              म्यांमार के नेपीदा में एक इमारत ढहने से एक मां और उसका बच्चा मलबे में दब गए थे। उन्हें कुछ घंटों बाद रेस्क्यू किया गया।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

                              सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक 872.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली...

                              Related Articles

                              Popular Categories