बुजुर्ग महिला की डंडे से पिटाई फिर लूट… मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, फूल तोड़ते देख आया युवक, मारपीट कर छीनी चेन

        BILASPUR: बिलासपुर में मार्निंग वॉक पर निकली महिला फूल तोड़ रही थी, तभी एक युवक पहुंच गया और डंडे से उनकी पिटाई करते हुए सोने की माला लूट लिया। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर युवक चौक की तरफ भाग गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

        जोरापारा में रहने वाली मनियारा दुबे (70) गृहणी हैं। उनका बेटा सुरेंद्र दुबे नूतन चौक में डेयरी दुकान चलाता है। बुजुर्ग महिला रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं और रास्ते में फूल तोड़ते हुए घर आ जाती है। रोज की तरह वह गुरुवार की सुबह करीब 3:30 बजे वॉक करने निकली थीं। वह चौक के पास पहुंचकर फूल तोड़ रही थी। तभी उनके पास एक युवक आया और फूल तोड़ने से मना करते हुए गाली देने लगा।

        डंडे से की पिटाई फिर लूट लिया सोने की माला
        इस दौरान युवक ने डंडे से महिला की पिटाई शुरू कर दी और उनके गले से सोने की माला लूट लिया। युवक की हरकतों को देखकर महिला शोर मचाने लगी, तब आरोपी युवक चौक की तरफ भाग गया। महिला ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरेंद्र भी चौक की तरफ दौड़ा। लेकिन, तब तक युवक भाग गया था।

        पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का केस
        मारपीट से महिला के हाथ, पैर और कमर में चोटें आई थी। परिजन पहले उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है। हालांकि, लुटेरे युवक की तलाश करने का दावा किया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories