हाथी का आतंक, 6 मकानों को तोड़ा… फिर से आबादी वाले इलाके में पहुंचा, दहशत के चलते कई लोगों ने छोड़ा घर

              इसी तरह से कई मकानों को हाथी ने तोड़ दिया है।

              कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर से हाथी का आतंक देखने को मिला है। यहां एक दंतैल हाथी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। वहां उसने 6 मकानों को तोड़ दिया है। जिसकी वजह से लोग डरे सहमे हुए हैंं। इलाके के कई लोगों ने घर छोड़ दिया है।

              बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हाथी जिले के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है। इस बीच दंतैल हाथी शुक्रवार को भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र में था। इसके बाद वह चारामा वन परिक्षेत्र के कुररूटोला और भिरौद गांव पहुंच गया। रात का वक्त था, इसलिए लोग हाथी को देखते ही डर गए और यहां वहां भागने लग गए।

              हाथी ने घर के छप्पर को भी तोड़ दिया है।

              हाथी ने घर के छप्पर को भी तोड़ दिया है।

              फसलों को पहुंचाया नुकसान

              इसके बाद हाथी ने एक के बाद एक 6 मकानों को तोड़ दिया। अंदर रखे अनाज खा लिए। फिर वहां से आगे बढ़कर खेतों की तरफ गया था। खेतों में जाकर उसने वहां लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया है। उधर, ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। जिसके बाद देर रात ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

              पंडरीपानी गांव में मौजूद है हाथी

              वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है। गांव के कई लोग घर छोड़कर जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि वर्तमान में हाथी पंडरीपानी गांव के पास है। वन विभाग उसकी निगरानी कर रहा है।

              खेतों में लगाए जा रहे फसलों को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया है।

              खेतों में लगाए जा रहे फसलों को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया है।

              ग्रामीण को मार चुका

              इसके पहले भी इस हाथी ने आतंक मचाया था। पिछले हफ्ते कपासी गांव में इस हाथी ने ग्रामीण को पैर से कुचलकर मार डाला था। उस दौरान भी लोग काफी दहशत में आ गए थे। बताया गया है कि कुछ महीने पहले झुंड से यह हाथी बिछड़ा था। बालोद, धमतरी में विचरण करने के बाद अब यह कांकेर पहुंचा है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : विशेष लेख : नए आशियानों से संवर रही हैं ग्रामीण नारायणपुर की खुशियाँ

                              ​रायपुर (विष्णु प्रसाद वर्मा, संत कुमार कच्छप, सहायक संचालक-...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              रायपुर : प्राकृतिक बीजों से सजी राखियां बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान

                              रोहराकला की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories