तेलंगाना में दवा बनाने वाली फैक्ट्री के रिएक्टर यूनिट में विस्फोट, 12 मजदूरों की मौत, 34 घायल, अबतक 4 शव बरामद; ब्लास्ट के वक्त 150 लोग मौजूद थे

              संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हो गया। घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई, 34 लोग जख्मी हैं। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8:.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ।

              राज्य के श्रम मंत्री जी विवेक वेंकटस्वामी ने कहा- अबतक 4 शव बरामद हुए हैं। हमें उम्मीद है कि अब और कोई मौत नहीं होगी। IG वी सत्यनारायण ने बताया कि घटना के दौरान फैक्ट्री में 150 लोग थे, जहां ब्लास्ट हुआ वहां 90 लोग मौजूद थे।

              उन्होंने कहा कि NDRF, DRF, SDRF की टीमों के साथ ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिएक्टर में तेजी से केमिकल रिएक्शन होने से ब्लास्ट की संभावना जताई गई है।

              इधर, पीएम मोदी ने X पोस्ट के जरिए ब्लास्ट की घटना पर दुख जताया। पीएम नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा की।

              हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए…

              विस्फोट में कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक जल गए।

              विस्फोट में कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक जल गए।

              विस्फोट में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

              विस्फोट में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

              हादसे के बाद लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।

              हादसे के बाद लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।

              फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।

              फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।

              हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

              हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

              ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई।

              ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई।

              फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

              फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

              धमाके से कई मीटर दूर जा गिरे मजदूर

              एक मजदूर ने बताया कि मैं सुबह 7 बजे नाइट शिफ्ट पूरी करके बाहर निकला था। सुबह की शिफ्ट का स्टाफ अंदर आ चुका था। धमाका करीब करीब 8 बजे हुआ। शिफ्ट में मोबाइल जमा हो जाता है, इस वजह अंदर काम कर रहे लोगों की कोई खबर नहीं मिल पाई।

              एक मजदूर की महिला परिजन ने बताया कि उनके परिवार के चार लोग फैक्ट्री में काम करते हैं। इनमें उनका बेटा, दामाद, जेठ और देवर शामिल हैं। इनमें से तीन सुबह की शिफ्ट में थे।

              प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। विस्फोट की वजह से रिएक्टर यूनिट तबाह हो गई है।

              कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकतर मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एक शिफ्ट में 60 से ज्यादा मजदूर और 40 अन्य लोगों का स्टाफ काम करता है।

              65 देशों में एक्सपोर्ट होते हैं कंपनी के प्रोडक्ट

              सिगाची इंडस्ट्रीज फार्मास्यूटिकल पाउडर बनाती है। यह साल 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बना रही है। यह सफेद रंग का पाउडर होता है। इसमें कोई गंध या स्वाद नहीं होता है।

              MCC का उपयोग दवा और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया जाता है। सिगाची इंडस्ट्रीज की हैदराबाद समेत पूरे देश में पांच फैक्ट्रियां हैं। कंपनी के प्रोडक्ट 65 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

              फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 9.89% की गिरावट आई। तब तक यह 49.72 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories