बेटी की नाबालिग सहेली से पिता ने किया रेप… गोण्डाहुर पुलिस नहीं कर रही थी FIR दर्ज, SDOP के हस्तक्षेप के बाद आरोपी गिरफ्तार

          रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

          कांकेर: जिले में बेटी की नाबालिग सहेली के साथ पिता ने दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने पीड़िता की FIR दर्ज नहीं की। अब घटना के 5 दिन के बाद SDOP के हस्तक्षेप से मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गोण्डाहुर थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना 19 जून को हुई। 16 वर्षीय लड़की अपनी सहेली के पीवी- 17 रविंद्र नगर स्थित घर गई थी। यहां उसने दरवाजे पर आवाज लगाई, तो उसकी सहेली के पिता बाहर आए। इस दौरान घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए वो लड़की को खींचते हुए अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

          मामला गोण्डाहुर थाना क्षेत्र का है, SDOP के हस्तक्षेप पर केस दर्ज हुआ।

          मामला गोण्डाहुर थाना क्षेत्र का है, SDOP के हस्तक्षेप पर केस दर्ज हुआ।

          घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद लड़की डरी-सहमी रोती हुई बैठी हुई थी। जब वो घर वापस नहीं लौटी, तो उसकी छोटी बहन उसे तलाश करते हुए उसकी दोस्त के घर पहुंची। यहां बहन को बुरी हालत में देखकर वो शोर मचाने लगी, तब जाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। नाबालिग को वहां से बाहर निकाला गया और इसकी जानकारी उसके परिवार को दी गई।

          20 जून को पीड़िता अपने पिता के साथ गोण्डाहुर थाने पहुंची, लेकिन यहां पुलिस ने 2 दिनों तक मामला दर्ज ही नहीं किया और टालमटोल करती रही। पीड़िता और पिता केस दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काटते रहे। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने पखांजूर एसडीओपी से इसकी शिकायत कर दी। उनके हस्तक्षेप के बाद 22 जून को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

          आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को 23 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



                      Hot this week

                      KORBA : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

                      सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि...

                      रायपुर : हर घर तिरंगा अभियान से जशपुर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

                      बिहान की महिलाओं ने तिरंगा लहराकर दिया राष्ट्रीय एकता...

                      KORBA : विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

                      स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजनकोरबा...

                      Related Articles

                      Popular Categories