लाठी से पीट-पीटकर पिता को मार डाला… मां को मार खाता देखकर बेटे ने कर दी हत्या, आरोपी बोला- शराब पीकर उन्हें मारता था

              RAIPUR: रायपुर के तिल्दा इलाके में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामला घरेलू विवाद से ऐसे बिगड़ा की बात हत्या तक जा पहुंची। गुस्से में आकर बेटे ने अपने पिता को लाठी से जमकर पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को घायल पिता की मौत हो गई। घटना तिल्दा के रजिया ग्राम पंचायत इलाके की है।

              कातिल बेटे को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल मृतक चोवाराम का अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की देर रात पति-पत्नी झगड़ने लगे। चोवाराम अपनी पत्नी को पीटने लगा। मां को मार खाता देखकर नाराज बेटे ने पिता की हत्या कर दिया।

              इस युवक ने की अपने पिता की हत्या

              इस युवक ने की अपने पिता की हत्या

              आरोपी नीरज ने लाठी से पिता चोवाराम के सिर पर कई वार किए। जब चोवाराम बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा तब नीरज ने अपने फूफा को फोन किया और कहा कि मैंने पिता को पीटा है वह जमीन पर पड़ा है आकर देख लेना। उसके बाद रिश्तेदार चोवाराम के घर पहुंचे। देर रात पुलिस की मदद से चोवाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

              पुलिस को नीरज ने बताया, उसने अपने पिता की हत्या इस वजह से की क्योंकि वह उसकी मां को आए दिन पीटता था। शराब के नशे की वजह से विवाद हुआ करते था। पुलिस नीरज की मां का बयान भी दर्ज करा रही है। अब इस मामले की जांच तिल्दा पुलिस कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

                              वन मंत्री ने संग्राहकों से किया सीधा संवादरायपुर (BCC...

                              रायपुर : IEVP 2026 : दुनिया देख रही है भारत का लोकतंत्र का उत्सव

                              व्यापक पैमाने से रिकॉर्ड भागीदारी तक: तमिलनाडु और पश्चिम...

                              रायपुर : यूथ फेस्ट-2026 : सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

                              संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की...

                              Related Articles

                              Popular Categories