लकड़ी के पीढ़े से पीट-पीटकर पिता की हत्या… बड़ी मां के साथ रहता था बेटा; पिता ने विवाद किया तो युवक ने ली जान

              कांकेर: जिले में एक बेटे ने अपने पिता की लकड़ी के पीढ़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। युवक अपने बड़े माता-पिता के यहां रहता था। इसी बात से अधेड़ को परेशानी थी। इस पर जब उसने विवाद किया, तब युवक ने उसकी जान ले ली। मामला आमबेड़ा थाना क्षेत्र के अर्रा गांव का है।

              शनिवार शाम को सोनू यादव (52 वर्ष) अपनी भाभी के घर पहुंचा था। वहां उसके बेटे मुकेश यादव (28 वर्ष) को अपने साथ रखने की बात को लेकर विवाद करने लगा। बात ज्यादा बढ़ने पर उसके ही बेटे मुकेश यादव ने पास में रखे लकड़ी के पीढ़े से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में सोनू यादव को आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।

              असल में सोनू यादव के भाई और भाभी की कोई संतान नही थी। इस वजह से सोनू यादव का बेटा मुकेश अपने बड़े माता पिता के साथ रहता था। इसी बात को लेकर सोनू यादव आय दिन अपनी भाभी से विवाद करता था। इस मामले में आमाबेड़ा के थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा निलंबित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने...

                              रायपुर : आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित

                              गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : जनजातीय विकास विभाग का सुशासन की ओर बड़ा प्रशासनिक कदम

                              योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ...

                              रायपुर : भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन हेतु वित्तीय एवं बीमा संस्थाओं से चर्चा

                              राज्यसभा सांसद सुश्री  डोला सेन की  अध्यक्षता में निर्यातकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories