कुल्हाड़ी मारकर पिता की ले ली जान… बेटे ने सिर और पेट पर किया 5 से ज्यादा वार,छत ठीक करने को लेकर हुआ था विवाद

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के कोलेंग गांव में युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। पिता की डांट से नाराज होकर आरोपी ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से सिर, सीना, हाथ और पेट में वारकर उसकी जान ले ली। परिवार के अन्य सदस्यों ने युवक को रोकने की कोशिश की। लेकिन बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              कोलेंग गांव के रहने वाले बुजुर्ग झितरुराम सोढ़ी ने देर रात अपने बेटे मंगला सोढ़ी (29) से कहा कि, तुम मेरी सुनते नहीं हो। बरसात आने वाली है, इससे पहले घर की खपरैल छत को ठीक करना है। पिता की बात मंगला को बुरी लगी। फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान बेटे ने गुस्से में घर पर रखी कुल्हाड़ी से पिता पर वार कर दिया। बताया जा रहा है आरोपी ने पिता पर कुल्हाड़ी से 5 से ज्यादा बार वार किया।

              मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।

              मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।

              घर पर मौजूद अन्य परिजनों ने मामले की सूचना दरभा थाना के जवानों को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, पिता हमेशा उसे किसी न किसी बात को लेकर डांटते रहते थे। इसलिए उन्हें मार दिया।

              इससे पहले भी  चुके हैं ऐसे मामले

              बस्तर में इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं। कुछ महीने पहले दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने पिता की हत्या की थी। बेटा शराब पीने का आदि हो गया था। पिता ने मना किया तो शराब के नशे में चूर युवक ने अपने पिता को ही मार दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार था। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

                              भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के...

                              KORBA : मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

                              राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा नगरीय क्षेत्र, एकता-अखंडता और...

                              रायपुर : CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त

                              सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को पलटारायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories