Sunday, March 1, 2026

              रायपुर में मोतीबाग के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग… पीएनबी ATM समेत 5 से 6 दुकानें खाक, सामने खड़ी गाड़ियां भी चपेट में आईं

              RAIPUR: रायपुर में इस वक्त बड़ी आगजनी की खबर सामने आ रही है। यहां मोतीबाग इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग ली है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम समेत 5-6 दुकानें चपेट में आ गई है। कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई है।

              फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, कूलिंग का काम किया जा रहा है।

              फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, कूलिंग का काम किया जा रहा है।

              कॉम्प्लेक्स के पहले माले में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।

              आग पर काबू पाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

              आग पर काबू पाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

              यहां एटीएम के अलावा बगल में पीएनबी का पूरा बैंक भी है। साथ ही ई-व्हीकल्स का आउटलेट भी बताया जा रहा है। इसके अलावा कई और ऑफिस इसी कॉम्प्लेक्स में संचालित होते हैं, जिनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories