मेक्सिको में त्योहार के दौरान गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, 20 घायल, कई की हालत गंभीर; मरने वालों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं

        मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

        उस वक्त लोग इरापुआतो में सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को दी।

        मरने वालों में से 11 की पहचान हो चुकी है। इनमें 8 पुरुष, 2 महिलाएं और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

        सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोगों के जश्न मनाने के दौरान गोलीबारी की आवाज सुनी गई।

        राष्ट्रपति शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया

        राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया और कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

        इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेक्सिको मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

        इरापुआतो की स्थानीय सरकार ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि सुरक्षा बल जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं।

        बुधवार की सुबह घटनास्थल पर खून के धब्बे और गोलियों के निशान अभी भी दिखाई दे रहे थे।

        हादसे के बाद तस्वीरें…..

        तस्वीर घटना स्थल की एक दीवार में बने गोलीबारी के निशान की है।

        तस्वीर घटना स्थल की एक दीवार में बने गोलीबारी के निशान की है।

        गोलीबारी के बाद मौके पर साफ-सफाई करते स्थानीय लोग।

        गोलीबारी के बाद मौके पर साफ-सफाई करते स्थानीय लोग।

        देश के सबसे हिंसाग्रस्त इलाकों में शामिल है गुआनाजुआतो राज्य

        राजधानी मेक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनाजुआतो राज्य देश के सबसे हिंसाग्रस्त इलाकों में से एक बन चुका है। यहां अलग-अलग संगठित अपराध करने वाले गिरोह कंट्रोल के लिए एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं।

        सिर्फ इस साल के पहले पांच महीनों में ही यहां 1,435 हत्याएं दर्ज की गई हैं। यह आंकड़ा किसी भी अन्य राज्य की तुलना में दोगुने से ज्यादा हैं।

        पिछले महीने भी इसी राज्य के सैन बार्तोलो दे बेरियोस में कैथोलिक चर्च द्वारा आयोजित एक पार्टी में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 7 लोगों की जान गई थी।



                Hot this week

                रायपुर : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनकपुर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                आयुर्वेद, मानसिक स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ दिनचर्या पर विशेषज्ञों...

                रायपुर : सेवा की कहानी : इलेक्ट्रॉनिक चाक से गिरीश पाल के पुश्तैनी हुनर को मिली नई गति

                प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने मिट्टी के बर्तन बनाने का...

                रायपुर : सुरक्षित मातृत्व के लिए सूरजपुर में 1,180 गर्भवती महिलाओं की जांच

                प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 123 उच्च जोखिम वाली...

                Related Articles

                Popular Categories