पहले बच्चों के साथ खाया खाना, फिर कर लिया सुसाइड… फांसी के फंदे से लटली मिली अधेड़ की लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

          जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अधेड़ की फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, अधेड़ पहले अपने बच्चों के साथ खाना खाया, फिर कमरे में सोने गया था। कुछ देर बाद जब बेटा कमरे में गया तो पिता की लाश लटकती हुई मिली। हालांकि, सुसाइड का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कैलाश नाग (45) है। कैलाश जगदलपुर नगर निगम के वार्ड-40 का रहने वाला था। गुरुवार की रात अपने चार बच्चों के साथ घर पर खाना खाया। जिसके बाद सभी को सुलाकर खुद अपने कमरे में सोने चला गया। आधी रात एक बेटा उठा और पिता के कमरे में गया। वहां कैलाश फंदे से लटका हुआ दिखा। जिसके बाद उसने अपने अन्य भाइयों और पड़ोसियों को इस मामले की जानकारी दी।

          पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। सिटी कोतवाली के जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को नीचे उतारा। फिर पोस्टमार्ट के लिए शव को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, कैलाश ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

          2 शादी की थी

          बताया जा रहा है की कैलाश नाग ने दो शादियां की थी। उसकी पहली पत्नी की करीब सात वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसके चार बच्चे हैं। घटना के दौरान दूसरी पत्नी अपने मायके नानगुर गई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया है।



                      Hot this week

                      रायपुर : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को

                      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात फिल्मकार...

                      Related Articles

                      Popular Categories