खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की दी बधाई…

        • लोगों को बोरे-बासी उत्सव मनाने की अपील की

        रायपुर: खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर प्रदेशवासियों से अपने-अपने स्तर पर बोरे-बासी उत्सव मनाकर इस आयोजन को सफल बनाने और श्रमिक भाईयों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 01 मई को पूरी दुनिया में श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश है, इसलिए हमारे लिए यह तारीख किसी त्यौहार से कम नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के सम्मान में पूरे प्रदेश में 1 मई श्रमिक दिवस के दिन बोरे-बासी उत्सव मनाने की शुरूआत की है।

        मंत्री श्री भगत ने आगे कहा कि हम 1 मई श्रमिक दिवस को बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाकर श्रम के साथ अपनी संस्कृति के प्रति भी सम्मान प्रकट करते हैं। इसलिए मेरी आप सभी से अपील है इस बार के बोरे-बासी तिहार में दोगुने उत्साह के साथ शामिल होकर इसे सफल बनाए।



                Hot this week

                रायपुर : स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

                प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और...

                रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल निरंतर चालू

                समय-समय पर पोर्टल में सुधार कार्य होने के कारण...

                एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन, आज अंतिम विदाई

                Mumbai: 'वेलकम' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों में काम करने...

                Related Articles

                Popular Categories