गरियाबंद: छोटे गोबरा में मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद…

              • मलेरिया पॉजिटिव मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में भर्ती कर किया जा रहा इलाज
              • गांव के सभी घरों का सर्वे कर लोगों का किया गया मलेरिया जांच
              • ग्रामीणों को जरूरी दवाइयों एवं मच्छरदानी का किया गया वितरण

              गरियाबंद: विकासखंड मैनपुर के ग्राम छोटे गोबरा में कुछ ग्रामीणों के मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों के इलाज और लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है। मलेरिया के केस पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव के सभी घरों का सर्वे कर मलेरिया जांच किया गया है। साथ ही मलेरिया पॉजिटिव पाए गए मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा गांव में डीडीटी एवं मलेरिया रोधक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। छोटे गोबरा में लगभग 485 की जनसंख्या है। गांव के लोगों के मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी और आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 12 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 11 प्रभावित लक्षण रहित है। सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं, तथा लगातार निगरानी बनाए रखकर लोगों का इलाज और मलेरिया से बचाव के लिए जरूरी उपाय किया जा रहा है। आवश्यक दवाओं का भण्डारण ग्राम स्तर पर मितानिन के पास समुचित मात्रा में कराया गया है।

              कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है। कलेक्टर ने गोबरा में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी लोगों के मलेरिया जांच कर मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और आवश्यक दवाइयों के वितरण करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य टीम बनाकर गोबरा में मलेरिया के रोकथाम के लिए लगातार सतर्क और सक्रिय होकर काम किया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : फाइटर प्लेन और कॉकपिट का लिया रोमांचक अनुभव, एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली समझकर बढ़ाया ज्ञान

                              ’सक्ति जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों ने किया एयरपोर्ट भ्रमण’’सक्ती...

                              रायपुर : 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अवैध शराब कारोबार के खिलाफ...

                              रायपुर : ​जनजातीय गरिमा उत्सव

                              अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचीं योजनाएंस्वास्थ्य शिविर और...

                              Related Articles

                              Popular Categories