Thursday, February 12, 2026

            गर्लफ्रेंड की बेवफाई, दो आशिकों के बीच खुनी खेल… एक ने कहा- मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है, दूसरा बोला- वो सिर्फ मेरी है, फिर कर दी हत्या

            दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो आशिकों के बीच खुनी खेल हुआ है। युवती से बात करने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। एक युवक ने कहा वो सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। दूसरे युवक ने कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी है। विवाद बढ़ा और युवक ने चाकू से हमला कर उसे मार डाला। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला की युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, साहिल खान (20) और मोहम्मद कुर्बान (23) ये दोनों युवक दोस्त थे। घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने का करते थे। बुधवार को दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी दोनों इसी काम के लिए पहुंचे थे। हालांकि, यहां दोनों ने पहले देसी शराब पी। जिसके बाद अपनी दुकान लगा रहे थे। दोनों युवक नशे में चूर थे। वहीं दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामल शांत हो गया था।

            एक घर के बाहर इस तरह से घायल पड़ा हुआ था।

            एक घर के बाहर इस तरह से घायल पड़ा हुआ था।

            कुछ देर बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने यह कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उसपर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। फिर वारदात के वाद फरार हो गया।

            घायल को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया।

            घायल को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया।

            आस-पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक कोड़ेनार में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने पुलिस को झगड़े की वजह बताई। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या करने इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी ओडिशा का रहने वाला था। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories