राज्यपाल ने रथयात्रा पर्व के अवसर पर दी शुभकामनाएं….

              रायपुर: राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्यौहार हम सबको एकसूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की खुशहाली की कामना की है।

              राज्यपाल श्री हरिचंदन जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे
              राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन कल 20 जून को गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे से आयोजित श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। वे भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म अदा करेेंगे।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​सेंचुरी पार कर चुका मुरूमसिल्ली बाँध पूरी तरह सुरक्षित

                              अफवाहों पर लगा विराम, मानसून से निपटने जल संसाधन...

                              रायपुर : मिश्रित खेती अपनाएं किसान – रामविचार नेताम

                              ‘धान के साथ दलहन-तिलहन की भी करें खेती, मेड़ों...

                              रायपुर : डिजिटल व्यवस्था से आसान हुई सरकारी सेवाओं तक पहुंच

                              ’सेवा सेतु’ ने दी राहत, कार्यालयों के चक्कर लगाए...

                              Related Articles

                              Popular Categories