हरित कोरबा अभियान जारी,  सुनालिया पुल मोड़ से मल्टीलेवल पार्किंग तक किया गया वृक्षारोपण

            निगम के स्थानीय पार्षदों, अधिकारी कर्मचारियों व अन्य नागरिकों ने किया पौधों का रोपण

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा का पर्यावरण संरक्षण, हरित कोरबा एवं कोरबा को हरीतिमायुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी है, आज कोरबा जोनंातर्गत सुनालिया पुल से मल्टीलेवल पार्किंग तक मुख्य मार्ग पर सघन वृक्षारोपण किया गया, निगम के स्थानीय पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों व अन्य नागरिकों ने स्थल पर पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण का संरक्षण करने, कोरबा को हरा-भरा बनाने के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
              यहाॅं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा के द्वारा पर्यावरण संक्षरण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार के करने के उद्देश्य से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।

            इसकी शुरूआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में ’’ रन फार ग्रीन ’’ का वृहद आयोजन कर की गई थी। अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य 18 जुलाई से लगातार आगामी 60 दिनांे तक किया जायेगा। अभियान के तहत आज कोरबा जोनंातर्गत सुनालिया पुल से मल्टीलेवल पार्किंग तक मुख्य मार्ग पर सघन वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पार्षद युगल कैवर्त, ईश्वर पटेल, रमाशंकर साहू, पूर्व पार्षद टीकम राठौर, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर रूचि साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता विनोद गोंड़ आदि के साथ अन्य नागरिकों ने भी स्थल पर पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण का संरक्षण करने, कोरबा को हरा-भरा बनाने के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories