कोरबा भाजपा कार्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को, रायपुर में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल को दिया गया आमंत्रण

        कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कोरबा के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम (दिनांक 2 फरवरी) को लेकर आज रायपुर में उच्चस्तरीय सौजन्य भेंट की गई। उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी सहित मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों से भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रीमंडल ने आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

        इसके पश्चात रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू जी सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से भी सौजन्य भेंट कर भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को प्रस्तावित यह भूमिपूजन कार्यक्रम कोरबा में संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन भाजपा संगठन के विस्तार और जनहितकारी गतिविधियों को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण सिद्ध होगा।



                Hot this week

                रायपुर : समान नागरिक संहिता (UCC) पर राजनांदगांव में बैठक सम्पन्न

                सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने दिए महत्वपूर्ण सुझावरायपुर (BCC NEWS...

                KORBA : रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

                कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...

                रायपुर : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जीपीएम में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के...

                Related Articles

                Popular Categories