गुजरात: गांधीनगर के कॉलेज में छात्रा ने की आत्महत्या, क्लासरूम में फंदे से लटका मिला शव, बेंच पर चढ़कर पंखे से स्कार्फ बांधा, फिर फोन चेक कर फांसी लगाई; CCTV में कैद हुई घटना

              गुजरात: गांधीनगर में गुरुवार सुबह छात्रा (19) का शव एक कॉलेज के क्लासरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक छात्रा इसी कॉलेज में पढ़ती थी और कॉलेज हॉस्टल में ही रहती थी।

              पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम तक जब छात्रा हॉस्टल नहीं पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस को भी शिकायत की गई थी।

              आज सुबह कॉलेज स्टाफ ने जब क्लासरूम का गेट खोला तो छात्रा पंखे पर बनाए फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सुसाइड की पूरी घटना क्लासरूम में लगे CCTV में भी रिकॉर्ड हुई। वीडियो 4.38 मिनट का है।

              क्लासरूम में लगे CCTV में छात्रा के सुसाइड करने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई।

              क्लासरूम में लगे CCTV में छात्रा के सुसाइड करने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई।

              कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

              पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के बाद छात्रा के शव को फंदे से उतारा गया। क्लासरूम से सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के दोस्तों का कहना है कि वह एग्जाम को लेकर तनाव में थी। मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories