गुजरात: वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूटा, कई गाड़ियां नदी में गिरीं, 9 की मौत, 8 को बचाया गया; मध्य गुजरात का सौराष्ट्र से संपर्क टूटा, स्थानीय लोग बोले- पुल की मरम्मत नहीं होने से हादसा हुआ

        गुजरात: वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज मंगलवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गए। एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया।

        हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता था।

        पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।

        टूटे हुए पुल और नदी में गिरी गाड़ियां की 4 तस्वीरें…

        ब्रिज 45 साल पुराना था, इसका बीच वाला हिस्सा टूट गया है।

        ब्रिज 45 साल पुराना था, इसका बीच वाला हिस्सा टूट गया है।

        जब पुल टूटा तो उस पर से कई वाहन गुजर रहे थे। दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए।

        जब पुल टूटा तो उस पर से कई वाहन गुजर रहे थे। दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए।

        पुल टूटने के बाद एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया।

        पुल टूटने के बाद एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया।

        टू व्हीलर सवार भी नदी में गिर गया। बाद में उसे स्थानीय लोगों ने बचाया।

        टू व्हीलर सवार भी नदी में गिर गया। बाद में उसे स्थानीय लोगों ने बचाया।

        स्थानीय युवक बोला- रेस्क्यू में प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली

        हादसे के बाद तुरंत ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया। एक स्थानीय युवक ने बताया, “हम सुबह से ही बचाव अभियान चला रहे हैं। अब तक 9 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक बच्चा है और एक बच्चा लापता है। इस दौरान हमें प्रशासन और अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली है।”

        रेस्क्यू ऑपरेशन की 3 तस्वीरें…

        ब्रिज टूटने के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF की हेल्प की।

        ब्रिज टूटने के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF की हेल्प की।

        स्थानीय लोगों ने गाड़ियों को नदी से बाहर निकाला और इसमें फंसे एक बच्चे को बचाया।

        स्थानीय लोगों ने गाड़ियों को नदी से बाहर निकाला और इसमें फंसे एक बच्चे को बचाया।

        स्थानीय लोगों ने SDRF की सहायता से घायलों और मृतकों को नदी से रेस्क्यू किया।

        स्थानीय लोगों ने SDRF की सहायता से घायलों और मृतकों को नदी से रेस्क्यू किया।

        स्थानीय बोले- पुल की मरम्मत नहीं होने से हादसा हुआ

        इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों को पादरा अस्पताल और 2 को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

        उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है।

        स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories